

एट्रियल फिब्रिलेशन ('ए एफ' या 'ए एफआईब') ह्रदय में रक्त के थक्के बना सकता है। यदि वे बिना किसी रुकावट के मस्तिष्क तक पहुंचते हैं, तो वे एक स्ट्रोक का कारण बन सकते हैं। जब तक आप स्कन्दनरोधी दवाएं जैसे वार्फेरिन, जरेलटो एलीक्विस या प्रदाक्स लेते हैं तब तक उनसे थक्को को रोकने और स्ट्रोक से बचाव में मदद मिलती है। MyTherapy आपको अपने दवाओं की याद दिलाता है ताकि आप अपने स्कन्दनरोधी दवाओं की एक भी खुराक न भूलें।

ए एफ, यह आमतौर पर केवल दवाओं से नहीं रुकता है: अधिकांश रोगियों को वजन और रक्तचाप जैसी मापों का भी ध्यान रखना चाहिए। यदि आप वॉरफ़रिन पर हैं, तो आई एन आर जैसे लैब के मान भी महत्वपूर्ण हैं। MyTherapy के रहते आपको वजन ट्रैकिंग के लिए एक और अतिरिक्त ऐप या ब्लड प्रेशर डायरी ऐप की आवश्यकता नहीं है। इसके बजाय, MyTherapy एक ही स्थान पर आपके सभी मापो और प्रयोगशाला मानों को दर्ज करता है।

आपके चिकित्सक की सलाह केवल आपके स्वास्थ्य की समझ के अनुरूप हो सकती है। इसलिए MyTherapy आपके अपने डॉक्टर, नर्स या फार्मासिस्ट के साथ डेटा साझा करना आसान बनाता है। उदाहरण स्वरुप उनके द्वारा संभावित दवाओं के आपस में पारस्परिक प्रभाव के साथ आपके उपचार योजना की समीक्षा करना। इसके अलावा, कार्डियोलॉजिस्ट कार्डियोविर्सन के लिए MyTherapy ऐप का उपयोग करते हैं, क्योंकि कार्डियोवर्सियन से पूर्व कुछ सप्ताहों तक आपके स्कन्दनरोधी दवाओं का लगातार सेवन महत्वपूर्ण है।

दवाओं के स्टॉक की समाप्ति, समय पर खुराक के छूट जाने का मुख्य कारण है। MyTherapy के साथ, जैसे ही आपकी सूची एक परिभाषित स्तर से नीचे आती है, यह ऐप आपको अपना अनुवर्ती नुस्खा और रिफिल के लिए याद दिलाता है। इसलिए, कोई बात नहीं अगर यह वार्फरिन, एलिकिस या कोई अन्य महत्वपूर्ण दवा है: MyTherapy के साथ स्टॉक की समाप्ति अब अतीत की बात है।
"मेरी थेरेपी परिणामों पर ध्यान केंद्रित करती है और यह बेहतरीन काम करता है: मरीज़ जो समय से अपनी दवा सेवन हेतु संघर्षरत थे, अब वे >90% तक अपने दवा सूची के अनुयायी हैं।"
– सूए बेकन, एंटिकोगुलेशन नर्स
"'यह ऐप और साथ ही इसकी इन्वेंट्री मुझे बेहद पसंद है, क्योंकि स्ट्रोक होने के बाद मेरे स्वास्थ्यलाभ में इसके माध्यम से मुझे बहुत मदद मिली है, बहुत धन्यवाद।"
– फेसबुक के माध्यम से MyTherapy उपयोगकर्ता
आपका स्वास्थ्य एक व्यक्तिगत विषय है इस सिद्धांत के आधार पर, हम आपके डेटा को कभी भी किसी तीसरे पक्षों को नहीं देंगे। आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज किए बिना भी MyTherapy का उपयोग कर सकते हैं। हमारी कार्यशैली उपलब्ध सख्त डेटा गोपनीयता मानकों के अनुरूप हैं।
हमें विश्वास हैं कि MyTherapy समग्र स्वास्थ्य सेवा के सुधार में सक्षम हैं। हम Charité Berlin जैसे सम्मानित अनुसंधान सहभागियों के साथ मिलकर काम करते हैं, जो हमें उपयोगकर्ता के समुदित डेटा के वैज्ञानिक विश्लेषण में सहयोह प्रदान करते हैं। इस प्रक्रिया में आपकी डेटा गोपनीयता से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है और डेटा उपयोग के द्वारा किसी भी उपयोगकर्ता को चिन्हित नहीँ किया जा सकता है।
आपके उपयोग हेतु MyTherapy सदैव निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। इस वचन को संभव बनाने के लिए हम प्रख्यात फार्मास्युटिकल कंपनियों और स्वास्थ्य सेवा संस्थानों जैसे साझेदारों के साथ सहयोग करते हैं, जिनके लिए दवा अनुपालन की जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन सभी प्रक्रियाओं में आपका व्यक्तिगत डेटा कभी भी हमारे सहभागियों या किसी अन्य तृतीय पक्षों को सौंपा नहीँ जाता हैं।